logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

निकाय चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार, चंद्रशेखर बावनकुले बोले- आयोग को सरकार ने सभी संसाधन कराएं उपलब्ध


नागपुर: राज्य चुनाव आयोग ने प्रभाग रचना की तैयारी शुरू कर दी है। जिसको देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि, अक्टूबर तक राज्य में स्थानीय निकाय और मनपा के चुनाव संपन्न हो जायेंगे। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा के तैयार रहने का दावा किया है। सोमवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "भाजपा के संगठन पर्व पूरा हो चूका है। जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा। आज हो या कल चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।" इसी के साथ बावनकुले ने चुनाव आयोग से जल्द चुनाव कराने की मांग की है।"

बावनकुले ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को देखतें है तो अक्टूबर महीने तक चुनाव करना जरुरी है। उसके लिए राज्य सरकार ने पूरा संसाधन राज्य चुनाव आयोग को उपलब्ध कराया हुआ है। अक्टूबर तक चुनाव करना जरुरी है। कारण निचले स्तर पर नागरिकों सहित उम्मीदवारों में असंतोष का वातावरण है।" उन्होंने कहा, "राज्य के 13 हजार पदों पर चुनाव होना है। चुनाव होता है तो जिला परिषद्, नगर परिषद्, नगर पचायत और मनपा में 13 हजार नए नेतृत्व  महाराष्ट्र में सामने आएगा।"

बावनकुले ने आगे कहा, "बिना निकाय चुनाव के विकास संभव नहीं है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार, हो केंद्र सरकार हो या स्थानीय निकाय चुनाव। सभी मिलकर काम करेंगे तो जनता और समाज तक ज्यादा विकास कर पाएंगे।"

चलता सेतु केंद्र बनाया जाएगा 

बावनकुले ने कहा, "हमने चलता सेतु केंद्र तैयार करने का निर्णय लिया है। भविष्य में हम बसें तैयार करके उन्हें सेटअप करके गांवों में जाएंगे, सेतु केंद्र गांवों में जाएंगे, जाति प्रमाण पत्र से लेकर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र तक सभी सेवाएं इसी माध्यम से दी जाएंगी।" राजस्व मंत्री ने आगे कहा, "हमने सभी तरह के कामों को ऑनलाइन करने का निर्णय मुख्यमंत्री ने किया है। जिसके तहत संपत्ति विवाद रुकेंगे, सभी विवाद रुकेंगे, लोगों को घर-घर उनकी सेवाएं मिलेंगी, उन्हें कलेक्टर कार्यालय नहीं आना पड़ेगा।" 

देखें वीडियो: