logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार, जनसंवाद यात्रा के जरिये मतदाता तक पहुचाएंगे सरकार के कामों की जानकारी


नागपुर: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार हो चुकी है। मतदाताओं तक अपनी बात और सरकार के कामों की जानकारी देने के लिए भाजपा जनसंवाद यात्रा शुरू कर रही है। जिसकी शुरुआत आज शुक्रवार से होगी। इस दौरान भाजपा राज्य भर के 750 से ज्यादा जगहों में कार्यक्रम करेगी और विपक्ष के फैलाये फेक नैरेटिव का जवाब देगी। इसी के साथ राज्य सरकार ने क्या काम किया है उसकी जानकारी आम जनता तक पहुंचाएगी। 

विदर्भ में खोई जमीन वापस पाने की तैयारी 

भाजपा के इस संवाद यात्रा के लिए मुख्य केंद्र विदर्भ रखा है। राज्य के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विदर्भ से आतें हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को विदर्भ में बड़ा झटका लगा है। क्षेत्र की 10 लोकसभा सीट मेसे मात्र दो सीट ही जीत पाई। वहीं कांग्रेस ने अपनी पुरानी सीट वापस पा ली है। लोकसभा चुनाव में मिले झटके और अपनी पुरानी जमीन को पाने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। जन संवाद यात्रा इसी को लेकर उठाया एक कदम है। 

विपक्ष के नैरेटिव को देना है जवाब

लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने संविधान समाप्त करने वाला नैरेटिव चलाया, जो बेहद कामयाब रहा। जिसके कारण भाजपा को बड़ा झटका लगा। केवल विदर्भ नहीं राज्य सहित देशभर में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा। विपक्ष के नैरेटिव के खिलाफ भाजपा ने जवाब देने की तैयारी कर ली है। देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा नेताओं ने विपक्ष को उसी की भाषा में जवाब देने की बात भी कही है। इस संवाद यात्रा के माध्यम से विपक्ष के फैलाए झूठ का पर्दाफाश करेगी।