logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने एमवीए पर लगाया बड़ा आरोप, कहा - बांग्लादेशी नागरिकों ने चुनाव में महाविकास अघाड़ी को पहुंचाया फायदा


अकोला: बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र में बांग्लादेशी नागरिकों को जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में बड़ा घोटाला हुआ है। किरीट सोमैया ने नागपुर, यवतमाल और अकोला में राजस्व विभाग की बैठक की। वहीं, अकोला में किरीट सोमैया ने महाविकास अघाड़ी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि इन बांग्लादेशी नागरिकों ने चुनाव में महाविकास अघाड़ी को फायदा पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में जन्म प्रमाण पत्र दिलाने में राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे को राजनीतिक फायदा है। सोमैया ने आरोप लगाया है कि अकोला में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिकों को जन्म प्रमाणपत्र दिया गया। इस पर कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान ने भी मांग की कि यह गंभीर मामला है और इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, किरीट समय ने साजिद खान पठान को मौखिक रूप से बोलने के बजाय लिखित रूप में प्रस्तुत करने की चुनौती दी है।

किरीट सोमैया के आरोप के बाद अकोला में राजनीतिक माहौल गर्म होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र के लंबित मामलों को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। वर्ष के दौरान राजस्व विभाग द्वारा उन्हें जन्म प्रमाण पत्र दिया गया है। उन्होंने इसकी जांच कराने की भी मांग की है। 

देखें वीडियो: