logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

BJP विधायक फुके का 'कमीशन' बम! भंडारा नगर परिषद में करोड़ों के घोटाले का दावा


भंडारा: भंडारा जिले में चार नगर परिषदों के आगामी चुनावों के लिए प्रचार ज़ोरों पर है, और राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। इसी गहमागहमी के बीच भाजपा विधायक परिणय फुके ने एक विस्फोटक दावा कर जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है। फुके का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों में नगर परिषदों में 25 से 30 प्रतिशत कमीशन के बिना कोई काम नहीं हुआ, जिससे करोड़ों का भारी घोटाला हुआ है। उन्होंने सत्ता में आने पर इस भ्रष्टाचार की जाँच कराने का भी वादा किया है।

दिवाली मिलन समारोहों के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक परिणय फुके ने एक सनसनीखेज दावा किया है। फुके ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ वर्षों में नगर परिषदों में कोई भी काम 25 से 30 प्रतिशत कमीशन दिए बिना नहीं हुआ, जिससे करोड़ों का घोटाला हुआ है। उन्होंने यहाँ तक वादा किया है कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर इस कथित भ्रष्टाचार की गहन जाँच कराई जाएगी। 

हालाँकि, यह मामला तब और भी पेचीदा हो जाता है जब यह तथ्य सामने आता है कि भंडारा जिले की चारों नगर परिषदों में पहले BJP ही सत्ता में थी, जिसके बाद एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किए गए थे। ऐसे में, यह बड़ा सवाल खड़ा होता है कि राज्य और नगर परिषद दोनों जगह सत्ता में रहते हुए भी भ्रष्टाचार कैसे पनपा, और क्या विधायक फुके का यह दावा अपनी ही पार्टी के शासन की आलोचना है?

देखें वीडियो: