logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विधानसभा चुनाव के पहले नागपुर में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हो सकता है ये बड़ा नेता


नागपुर: विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) का बिगुल बजते ही नेताओं ने टिकट को लेकर यहां वहां जाना शुरू कर दिया है। पिछले कई दिनों से नेताओं का दल बदल शुरू है। इसी बीच नागपुर जिले (Nagpur District) से बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसके तहत कांग्रेस पार्टी (Congress) का एक बड़ा नेता जल्द ही पार्टी का हाथ छोड़ भाजपा (BJP) का कमल थाम सकता है। यहीं नहीं आगमी चुनाव में भाजपा नेता को पश्चिम नागपुर विधानसभा सीट (West Nagpur Assembly Seat) से अपना उम्मीदवार भी बना सकती है। जिस नेता को लेकर यह चर्चा चल रही है वह कोई और नहीं बल्कि नागपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र मूलक (Rajendra Mulak) है। 

पिछले दो दिनों से जिले में मूलक को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चाओं के अनुसार, मूलक जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं पार्टी उन्हें आगमी चुनाव में पश्चिम नागपुर से उम्मीदवार बना सकती है। 

चर्चाओं के अनुसार, मूलक 2019 से रामटेक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे हुए हैं। पिछले पांच साल से विधानसभा में जमे हुए हैं। पार्टी आलाकमान ने भी उन्हें वहीं से टिकट देने की बात कही थी। हालांकि, अब चर्चा यह चल रही है कि, पार्टी नेतृत्व ने उन्हें रामटेक के बजाय कामठी से चुनाव लड़ने का आदेश दिया है। वहीं रामटेक से किसी अन्य को मौका देने की बात कही है। ऐन चुनाव के मुहाने पर पार्टी के आदेश से मूलक नाराज हो गए हैं। चर्चाओं के अनुसार, उन्होंने पार्टी नेतृत्व से कामठी से चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। 

मूलक 2014 में भी कामठी से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवानकुले ने उन्हें चुनाव में हराया था। हालांकि, 2019 के चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काट कर टेकचंद सावरकर को प्रत्याशी बनाया था। वहीं 2024 में भाजपा ने एक बार फिर बवानकुले को कामठी विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किया है। 

मूलक का भाजपा में शामिल होना फायदे का सौदा

मूलक के भाजपा में शामिल होना भगवा पार्टी को फायदे का सौदा दिखाई दे रहा है। मूलक की पहचान जिले के बड़े नेताओं में होती है। वहीं वह उमरेड विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। वहां उनका और मूलक परिवार का अच्छा खासा जनाधार है। न केवल उमरेड बल्की नागपुर शहर में भी उनका अच्छा खासा प्रभाव है। भाजपा अगर उन्हें पश्चिम नागपुर से उम्मीदवार बनाती है तो यहां उसकी जीत की संभावना बढ़ जायेगी। वहीं ग्रामीण की कई सीटों पर भी उसे फायदा होगा। हालांकि, अभी यह केवल चर्चा है। देखना होगा की मूलक सही में भाजपा में शामिल होते हैं या कांग्रेस में बने रहते हैं।