logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भाजपा ने बुलाई आपातकालीन बैठक, चंद्रशेखर बवानकुले और सुधीर मुनगंटीवार मुंबई रवाना


नागपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रविवार महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचने वाले हैं। शाह की मौजूदगी में महायुति में सीट बटवारे को अंतिम रुप दिया जा सकता है। इन्हीं चर्चाओं के बीच भाजपा ने पार्टी की कोर कमिटी की आपातकालीन बैठक बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और मंत्री सुधीर मुनगंटीवार अपने तमाम कार्यक्रम रद्द कर मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। 

बैठक में शामिल होने के मुंबई जाने के लिए मंत्री सुधीर मुनगंटीवार नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उन्होने कहा कि, अमित शाह के साथ आज कोर कमिटी की बैठक होने वाली है। जिसमें शामिल होने के लिए हम सभी जा रहे हैं।" सीट बटवारा के सवाल पर मुनगंटीवार ने कहा कि, "एक दिन में सीट बटवारा तय नहीं होता है। लगातार इस पर चर्चा जारी है।" उन्होंने आगे कहा, "तीनों पार्टियों में जीत के लिहाज से वैज्ञानिक तरीके से सीटों का बंटवारा तय किया जाएगा।"