logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कार्यकर्त्ता से पैर धुलवाना नाना पटोले को पड़ रहा भारी, भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष के आवास बाहर किया प्रदर्शन


नागपुर: कार्यकर्ता से नाना पटोले द्वारा पैर धुलवाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद से ही राजनीति गरमाई हुई है। विपक्षी इसको लेकर लगातार नाना की आलोचना कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाना की निंदा करते हुए रामदासपेठ स्तिथ आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नाना के खिलाफ नारेबाजी भी की।  

क्या है पूरा मामला?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले सोमवार 17 जून को अकोला के वडेगांव में संत गजानन महाराज पालखी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। कल हुई बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल पर कीचड़ जमा हो गया। इस कारण पटोले को कीचड़ से गुजरकर संत श्री गजानन महाराज की पालकी के दर्शन करना पड़ा। हालांकि, जमीन पर कीचड़ होने के कारण पटोले के पैर कीचड़ से सने हुए थे। जैसे ही वह नागपुर जाने के लिए अपने वाहन में बैठे तभी पार्टी के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और अपने हाथों से पटोले के पर में लगे कीचड़ को धोना शुरू कर दिया।  इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।