logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

भाजपा का अजेंडा है ट्रोलिंग, पांच वकीलों की टीम करेगी कार्रवाई: बच्चू कडू


अमरावती: किसान आंदोलन समाप्त होने के बाद अमरावती में आयोजित पत्रकार परिषद में प्रहार संगठन के नेता और विधायक बच्चू कडू ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। कडू ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वे भाजपा के लोग हैं और यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “जानबूझकर हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह षड्यंत्र उन्हें महंगा पड़ेगा। एक दिन जनता खुद इनके खिलाफ खड़ी होगी।” कडू ने बताया कि इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए पांच वकीलों की एक टीम बनाई गई है। “हम इन लोगों पर कायदे के हिसाब से कार्रवाई करेंगे, कैसे इन्हें रोका जाए इस पर हमारी टीम काम करेगी।

कडू ने भावुक लहजे में कहा, “इतनी ईमानदारी से काम करने के बाद जब लोग गलत बातें करते हैं तो दुख होता है। हमने दिल से किसानों के लिए काम किया है, लेकिन अब जो बदनाम करने की कोशिश करेगा, उसे जवाब जरूर मिलेगा।” उन्होंने बताया कि कई जिलों में शिकायतें दाखिल हो चुकी हैं और जल्द ही सभी पर कार्रवाई शुरू होगी।