logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनिल देशमुख के आरोप पर भाजपा का हल्ला बोल, प्रदेशाध्यक्ष बावनकुले ने कहा- कोई साबुत था तो पहले क्यों नहीं की शिकायत


नागपुर: अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति प्रमुख श्याम मानव (Shyam Manav) और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) द्वारा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर लगाए आरोप ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। फडणवीस पर लगाए आरोप पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) भड़क गई है। एनसीपी-सपा नेता पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने जोरदार पलटवार किया है। आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा बावनकुले ने कहा कि, "अगर कोई साबुत था तो पहले क्यों नहीं की शिकायत।" इसी के साथ उन्होंने आरोपों को मनगंढ़त बताया। 

गुरुवार को नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, "महाविकास अघाड़ी ने सिर्फ श्याम मानव ही नहीं, बल्कि महायुति नेताओं और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस पर आरोप लगाने के लिए 68 सदस्यीय विष दल का गठन किया है। महाविकास अघाड़ी ने सामाजिक स्वास्थ्य को बिगाड़कर समाज में विवाद पैदा करने के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए हैं।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, "श्याम मानव जैसे व्यक्ति को सामने लाकर कांग्रेस राज्य में महाविकास अघाड़ी को सत्ता में लाना चाहती है और पाकिस्तान के झंडे लहराना चाहती है।"

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस समेत भाजपा नेता को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने कुछ समुदायों में माहौल खराब करने के लिए कुछ लोगों को आगे लाया है। बावनकुले ने खुलासा किया कि समय आने पर वह उन सभी के नामों की घोषणा करेंगे। दरअसल, किसी भी शिकायत के 24 घंटे के भीतर दर्ज होने की उम्मीद की जाती है। अगर देवेन्द्र फड़णवीस के खिलाफ शिकायत है तो अनिल देशमुख ने उसी वक्त शिकायत क्यों नहीं की? उन्होंने सवाल किया कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री रहे अनिल देशमुख इतने हताश कैसे हो सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा, "अगर देवेन्द्र फड़णवीस सरकार में रहेंगे तो महाविकास अघाड़ी के नेताओं के सारे भ्रष्टाचार सामने लाकर रख देंगे। इसलिए उन्हें रोकने के लिए कुछ लोग उन पर आरोप लगा रहे हैं। इंडीअघाड़ी के नेता समाज को बांटकर महाराष्ट्र को असुरक्षित बनाने का काम कर रहे हैं, लेकिन राज्य की जनता अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। लोकसभा को पता चला कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट न देने पर जुलूस में पाकिस्तानी झंडे लहराए गए। बावनकुले ने यह भी कहा कि लोग इस बारे में जागरूक हो गए हैं।