logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ग्राम पंचायत चुनाव में भाजपा नित महायुति का डंका, बावनकुले बधाई देते बोले- 1700 से ज्यादा सीट पर गठबंधन का कब्ज़ा


नागपुर: विदर्भ सहित राज्य भर में हुए ग्राम पंचायत चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नित महायुति का डंका बजा है। अभी तक आये परिणाम में भाजपा-एनसीपी और शिंदे गुट गठबंधन से 75 सीटों पर कब्ज़ा कर लिया है। वहीं महाविकास अघाड़ी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस जीत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेकर बावनकुले ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि, यह जीत सरकार पर जनता का भरोसा दर्शाता है। भाजपा को जहां 1000 और गठबंधन मिला लें तो हमें 1700 सीटों पर जीत मिलेगी।"

नवनिर्वाचित अध्यक्षों और सदस्यों को बधाई देते हुए बावनकुले ने कहा, "राज्य में 2317 सीटों पर चुनाव हुए, जिसमें अकेले भाजपा 1000 सीटों पर और शिंदे और अजित पवार गुट को मिला लें तो हम 1700 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेंगे। यह हमारी उम्मीदों से भी ज्यादा है। जितनी सीटों पर हमें जीत मिली है, उनमें से 1800 से ज्यादा सीट महाविकास अघाड़ी के पास था, जिसे महायुति ने इस बार उनसे छीन ली है।"

कांग्रेस और नाना पटोले पर हमला बोलते हुए कहा, "इस चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के गृह जिले में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया। कांग्रेस का वहां खता नहीं खुला है। इसी तहत राज्य के अन्य हिस्सों में भी महायुति को बड़ी जीत मिलने वाली है।"

विपक्ष केवल भ्रम की राजनीति करता है 

विपक्ष पर कन्फयूजन की राजनीती का आरोप लगाते हुए कहा कि, "भाजपा पर हमेशा जनता का विश्वास है। विपक्ष केवल भ्रम की राजनीति करता है। लेकिन हम जनता को समझकर और अपने कामों पर वोट मांगते हैं। उसी का परिणाम है जो ग्राम पंचायत चुनाव में हमें इतनी बड़ी जीत मिली है।"