logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

अकोला पश्चिम में बीजेपी का सिर दर्द बढ़ना तय, अशोक ओलम्बे ने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान


अकोला: अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में महाविकास अघाड़ी और महायुति दोनों ही पार्टियों में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. दोनों तरफ उम्मीदवारों की संख्या बहुत ज्यादा है. 

अकोला पश्चिम पिछले तीन दशकों से बीजेपी का गढ़ रहा है. बीजेपी ने अभी तक इस सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है. हालांकि, बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महासचिव और बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अशोक ओलम्बे ने दावा किया है कि उनकी उम्मीदवारी तय है.

2019 के चुनाव में भी ओलम्बे के हार जाने के कारण उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था. लेकिन बीजेपी के समझाने के बाद उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली. इस साल फिर अशोक ओलम्बे ने यह रुख अपनाया है कि अगर बीजेपी ने उनका टिकट काटा तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे.

अशोक ओलम्बे की भूमिका से अकोला पश्चिम में बीजेपी का सिर दर्द बढ़ना तय है. खास बात यह है कि ओलम्बे पहले ही अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 'आपला मानुस' के तौर पर चुनाव प्रचार शुरू कर चुके हैं.