logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

अकोट विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी का सिरदर्द बढ़ने की संभावना


अकोला: अकोला जिले के अकोट विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी का सिरदर्द बढ़ने की संभावना है. बीजेपी के मौजूदा विधायक के बावजूद यहां पर शिवसेना शिंदे गुट ने भी दावेदारी ठोक दी है. बीजेपी-सेना गठबंधन के दौरान यह विधानसभा क्षेत्र शिवसेना का था. साल 2014 में गठबंधन टूट गया और सेना की यह सीट बीजेपी ने जीत ली. पड़ोसी अमरावती जिले के दरियापुर के प्रकाश भारसाकाले ने बीजेपी के टिकट पर 31 हजार वोटों से जीत हासिल की थी.

2019 में भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रकाश भारसाकाले दूसरी बार जीत कर आये. लेकिन अब इस जगह पर शिवसेना नेता और पूर्व विधायक गोपीकिशन बाजोरिया ने दावा किया है.

शिंदे समूह ने जिले की पांच सीटों में से बालापुर और अकोट की सीटों पर दावा किया है. गोपीकिशन बाजोरिया पिछले कुछ महीनों से भाजपा के अकोट निर्वाचन क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

हाल ही में उन्होंने आदिवासी बहुल इलाके में बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण कर आदिवासी मतदाताओं का दिल जीत लिया है. तो अब महायुति में अकोट सीट के लिए रस्साकशी शुरू हो गई है.