logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चंद्रशेखर बावनकुले ने फिर से किया स्पष्ट, कहा - महायुति में नहीं कोई नाराजगी, महाविकास आघाडी के नेताओं में मनमुटाव


नागपुर: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तयारी शुरू कर दी है।  हरेक निर्वाचन क्षेत्र के बूथ स्तर तक जनता से संपर्क करने के लिए देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में 21 नेताओं की समिति गठित की गई। 

इस संबंध में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने जानकारी देते हुए बताया की इसके लिए सभी नेताओं जिम्मेदारियां भी तय की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी पूरा जोर लगाएंगे और प्रचार करने वाले है।

इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष द्वारा बार-बार मुख्यमंत्री और महायुति गठबंधन पर किये जा रहे शाब्दिक प्रहार को लेकर भी अपने अंदाज में जवाब दिया। चंद्रशेखर बावनकुले ने साफ किया कि महायुति गठबंधन में किसी तरह की नाराजगी नहीं है बल्कि सभी साथ में मिलकर जनता के लिए काम कर रहे है।  

इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी के नेताओं में पद की लालसा को लेकर आपसी मनमुटाव का तंज कसते हुए हमला बोला।