logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

आपातकाल के दौरान जेल गए नागरिकों का सम्मान करेगी भाजपा, 25 जून को 50 वर्ष पूरे होने पर करेगी कार्यक्रम


नागपुर: 1975 में देश में लगाया गया आपातकाल 25 जून को 50 वर्ष पूरे होंगे। आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने विपक्षी नेताओं सहित आपातकाल का विरोध करने वाले हजारों लोगों को जेल में बंद कर दिया गया था। आपातकाल को लोकतंत्र में एक काले अध्याय के रूप में जाना जाता है। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नागपुर महानगर द्वारा 25 जून को आपातकाल की वर्षगांठ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें आपातकाल के दौरान जेलों में बंद रहे लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार को नागपुर शहर भाजपा अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने इस बात की जानकारी दी। 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए तिवारी ने बताया कि, "नागपुर में एक विशेष समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन वरिष्ठ नेताओं, समाजसेवियों और नागरिकों को आमंत्रित किया गया है, जिन्हें आपातकाल के विरोध के चलते जेल जाना पड़ा था।" तिवारी ने आगे कहा कि, "यह सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके संघर्ष और त्याग की स्मृति को जीवित रखने का एक प्रयास है।"

इस अवसर पर पूर्व सांसद, वर्तमान विधायक, और वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। पार्टी का यह कदम न केवल राजनीतिक रूप से संदेश देने वाला है, बल्कि युवा पीढ़ी को लोकतंत्र के महत्व और इतिहास की जानकारी देने के उद्देश्य से भी किया जा रहा है।

आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय माना जाता है, और भाजपा इस दिन को 'काला दिवस' के रूप में याद करती है। नागपुर में इस प्रकार के आयोजन से यह स्पष्ट संकेत है कि पार्टी अपने वैचारिक मूल्यों और लोकतांत्रिक प्रतिबद्धताओं को सार्वजनिक रूप से पुनः स्थापित करना चाहती है।