logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र में भाजपा नहीं देगी कोई सरप्राइज, सुधीर मुनगंटीवार ने कहा - फडणवीस ही होंगे मुख्यमंत्री


मुंबई: भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने जानकारी दी है कि देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा, “मेरा मानना ​​है कि विधायक दल की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा। भाजपा कोई सरप्राइज नहीं देगी।”

सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे इस फ़ैसले से नाराज़ नहीं हैं। उन्होंने कहा, “अगर किसी विभाग को लेकर आपकी अपनी मांगें हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप नाराज़ हैं। वे सभी का ख़्याल रखते हैं। शिंदे का सम्मान किया जाएगा। मुझे लगता है कि शिंदे भी सरकार का हिस्सा होंगे। लोगों ने महायुति को भारी मतों से जिताया है।”

भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने भी रविवार को कहा था कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है, जिन्हें 2 या 3 दिसंबर को होने वाली बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा।