logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

देशभर में वक्फ जनजागरण अभियान चलाएगी भाजपा, 20 अप्रैल से पांच मई के बीच आयोजित किये जायेंगे कार्यक्रम


नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर करने के बाद देशभर में वक्फ कानून लागू हो गया है। हालांकि, विपक्षी पार्टियां सहित कई मुस्लिम संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। जिसमें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड शामिल है। इसी विरोध प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में वक्फ कानून के समर्थन में जनजागरण अभियान चलाएगी। 20 अप्रैल से पांच मई के बीच देशभर में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और लोगों को कानून के बारे में जानकारी दी जाएगी। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करते हुए राष्टीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दी।

नड्डा ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में आयोजित 'वक्फ सुधार जनजागरण अभियान' की कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। बैठक की जानकारी देते हुए नड्डा ने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 के माध्यम से वक्फ की जमीनों के बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता व सदुपयोग सुनिश्चित करता है। इस कानून के उपरांत वक्फ की संपत्ति का उपयोग गरीब मुसलमानों को विशेषाधिकार देने के साथ ही उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।"

नड्डा ने आगे  कहा, "हमारे गरीब मुस्लिम भाई-बहनों को लंबे समय से बरगलाने वाले कांग्रेस और उसके सहयोगी दल तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है। वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम समुदाय को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी देशभर में 20 अप्रैल से लेकर 5 मई तक 'वक्फ सुधार जनजागरण अभियान' चलाएगी। इसके जरिये हमारे कार्यकर्ता कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के झूठ का पर्दाफाश कर मुस्लिम भाई-बहनों को इस कानून के सत्य व लाभ से परिचित कराएंगे।"