logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

रमेश लोहकारे को पद से हटाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ता नाराज, पत्र लिखकर कही इस्तीफा देने की बात


अकोला: भाजपा बालापुर के मंडल अध्यक्ष पद से रमेश लोहकारे को हटा दिया गया है।  उनको हटाए जाने से बालापुर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। नाराज कार्यकर्ताओं ने विधायक रणधीर सवार के नाम एक पत्र लिखा है।  

इस पत्र में कहा गया है कि लोकसभा मतदान के समय बालापुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रात दिन मेहनत कर बालापुर तहसील के विभिन्न भागों से मतदान करवाए, लेकिन फिर भी भाजपा जिला अध्यक्ष ने बालापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश लोहकारे को पद से हटा दिया और किसी प्रकार का कोई स्पष्टीकरण नही दिया गया। 

पत्र में कहा गया कि इस निर्णय के कारण बालापुर शहर के सभी वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता इसके विरोध में सामूहिक इस्तीफा देने को तैयार हैं।