logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: आपली बस का ब्रेक हुआ फेल, चार वाहनों को मारी टक्कर


नागपुर: कामठी तहसील के खापरखेड़ा में शुक्रवार सुबह 11.45 बजे बड़ा हादसा हो गया। जहां एक चलती आपली बस का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक नहीं लगने के कारण बस ने रेलवे क्रॉसिंग चौकी के पास सड़क किनारे खड़े चार वाहनों को टक्कर मार दी। फिलहक़ किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आपली बस की बर्डी से खापरखेड़ा जाने वाली बस सुबह 11.45 बजे खपरखेड़ा के रेलवे क्रॉसिंग चौकी  के पास पहुंची। इसी दौरान बस का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक नहीं लगने के कारण बस ड्राइवर के नियंत्रण से छूट गया और बस ने सड़क किनारे खड़ी चार वाहनों को टक्कर मार दी। 

इस हादसे में चारों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं बस के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ। गनीमत यह रही कि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी वाहनों को एक साइड किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच कर रही है।