logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Bridge बन रहा है… पर बहुत Slowly! क्या October तक खुल पाएगा Ajani Cable Stay Bridge का पहला चरण?


नागपुर: नागपुर शहर के लिए बेहद अहम माने जाने वाले अजनी केबल स्टे ब्रिज (Ajani Cable Stay Bridge) का निर्माण कार्य एक बार फिर सुर्खियों में है। रेलवे और एमआरआयडीसी (MRIDC) द्वारा 333 करोड़ रूपये की लागत से बनाए जा रहे इस छह लेन पुल के पहले चरण को अक्टूबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है, लेकिन तेज़ी से हो रही देरी और निर्माण की धीमी रफ्तार को देखते हुए इस डेडलाइन पर सवाल उठने लगे हैं।

कब हुआ था ब्रिज का निर्माण?

1919 में अजनी में पुल का निर्माण किया गया था। 2019 में ब्रिज को 100 साल पुरे हो गए। पुल की जर्जर स्थिति सहित बढ़ते ट्रैफिक और जाम को देखते हुए नया ब्रिज बनाने की मांग कई सालों से की जा रही थी। नागरिकों की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने पुराने पुल की जगह नया छह लेन केबल स्टे ब्रिज बनाने का निर्णय लिया था। दो चरणों में बनने वाले ब्रिज की लागत 333 करोड़ आंकी गई। 15 अप्रैल 2023 को नए ब्रिज का भूमिपूजन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में किया गया। ब्रिज निर्माण करने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र रेल अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (MRIDC) को सौंपा गया। इसके तहत अक्टूबर 2025 तक पहला चरण पूरा कर इसे यातायात के लिए खोल देना था।