logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

कैसरगंज से बृजभूषण सिंह का कटा टिकट, बेटे करण पर भाजपा ने लगाया दांव; रायबरेली सीट पर उम्मीदवार का ऐलान


नई दिल्ली: तमाम इंतजार और कयासों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कैसरगंज लोकसभा सीट पर उम्मीदवार का नाम ऐलान कर दिया है। पार्टी ने मौजूदा सांसद बृजभूषण सिंह (Brijbhushan Singh) का टिकट काट दिया है। भाजपा ने बृजभूषण की जगह उनके छोटे बेटे करण सिंह (Karan Singh) को चुनावी मैदान में उतारा है। इसी के साथ भाजपा ने रायबरेली सीट से दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) को अपना उम्मीदवार बनाया है।

ज्ञात हो कि, महिला पहलवानों द्वारा ब्रजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसको लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर कई दिनों तक प्रदर्शन किया था। आरोप लगने के बाद यह चर्चा का दौर शुरू था कि, भाजपा एक बार फिर ब्रिज भूषण को टिकट देगी या नहीं। वहीं इसको लेकर जब भाजपा नेताओं या बृजभूषण सिंह से पूछा जाए तो बोलने से इनकार कर देते थे। हालांकि, गुरुवार शाम को भाजपा ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। 

रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को मौका
भाजपा ने कैसरगंज के साथ हेवी सीटों मेसे एक रायबरेली से भी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद् विधायक दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है। भाजपा ने 2019 में भी दिनेश सिंह को सोनिया गांधी केविरुद्ध लड़ाया था। उस समय उन्होंने बेहद अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरे नंबर पर रहे। अभी तक के चुनाव में रायबरेली सीट पर भाजपा उम्मीदवार के तौर पर सबसे ज्यादा वोट हासिल किया था।