logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सरकारी जमीनों पर बिल्डर कर रहे कब्ज़ा, मनपा और एनआईटी नहीं कर रही कार्रवाई; विधायक ठाकरे का विधानसभा में बड़ा आरोप


नागपुर: सरकारी जमीनों पर होने वाले अतिक्रमण को लेकर पश्चिम नागपुर विधायक विकास ठाकरे ने नागपुर मनपा और नागपुर सुधार प्रन्यास पर बड़ा आरोप लगाया है। शुक्रवार को विधानसभा में बोलते हुए ठाकरे ने कहा कि, "खेल मैदान पर बिल्डरों के अनाधिकृत प्लॉटों को नियमित किया जा रहा है, लेकिन सैकड़ों गरीब व मध्यम वर्गीय नागरिकों के प्लॉटों के नियमितीकरण की उपेक्षा की जा रही है।" इसी के साथ ठाकरे ने मनपा पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को बचाने और उनपर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। 

ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के दौरान ठाकरे ने यह मुद्दा उठाया। नागपुर सुधार प्रन्यास की आलोचना करते हुए ठाकरे ने कहा, "खेल मैदान पर बिल्डरों के अनाधिकृत कब्जे को नियमित किया जा रहा है, लेकिन सैकड़ों गरीब व मध्यम वर्गीय नागरिकों के प्लॉटों के नियमितीकरण की उपेक्षा की जा रही है।"

नागपुर मनपा की भेदभावपूर्ण कार्यप्रणाली पर भी हमला करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि, "गरीब फेरीवालों का सामान जब्त कर लिया जाता है और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाते हैं, लेकिन सरकारी संस्थानों की जमीनों पर प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण पर प्रशासन आंखें मूंद लेता है।" इस दौरान विधानसभा में ठाकरे ने तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने और आम नागरिकों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की मांग भी की।