logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर भाजपा मंत्री का बेतुका बयान, मंत्री शाह के इस्तीफे मांग करते लोनार उबाठा ने सौंपा ज्ञापन


बुलढाणा: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट की ओर से बुलढाणा जिले के लोनार के तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह को उनके पद से बर्खास्त करने और भारतीय महिलाओं और भारतीय सेना का अपमान करने तथा आतंकवाद से लड़ने के लिए उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की गई है।

मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री कुंवर विजय शाह ने मध्य प्रदेश के महू में एक जनसभा में भारतीय सेना की कर्नल और ऑपरेशन सिंदूर की समन्वयक कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तानी आतंकवादियों की बहन बताया था। उनके इस बयान की पुरजोर निंदा हो रही है।

शिवसेना की ओर से जारी बयान में आरोप लगाया गया है कि नेता ने सोफिया कुरैशी और भारतीय सेना का अपमान किया है। इसलिए मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री कुंवर विजय शाह को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए, उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। इसके लिए शिवसेना उभाठा के जिला संगठक डॉ गोपाल बछिरे के नेतृत्व में तहसील कार्यालय तक मोर्चा निकाला गया और ज्ञापन सौंपा गया।