logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Buldhana

Buldhana: 11 हजार कार्यकर्ताओं के साथ एनसीपी में शामिल होंगे दिलीप कुमार सानंदा, 12 जून को होगा प्रवेश


बुलढाणा: कांग्रेस और प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता  दिलीप कुमार सानंद ने कांग्रेस छोड़ अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। सानंद 12 जून को 11 हजार कार्यकर्ताओं के साथ अजित पवार की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे। 

ज्ञात हो कि, पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि दिलीप कुमार सानंद पार्टी बदलेंगे। लेकिन आखिरकार आज खुद दिलीप कुमार सरन्ना ने ऐलान कर दिया है कि वे 12 जून को अजित पवार की मौजूदगी में 11 हजार कार्यकर्ताओं की फौज के साथ एनसीपी में शामिल होंगे। कांग्रेस छोड़ने का ऐलान करते हुए सानंद ने कहा कि, "कांग्रेस के नेताओं के लिए उनके मन में बेहद आदर है। 40 साल कांग्रेस पार्टी ने मुझे सब कुछ दिया। अल्पसंखयक समाज का होने के बावजूद पार्टी ने मुझे सबकुछ दिया, उनका उपकार मैं चूका नहीं सकता हूँ।"

उन्होंने आगे कहा, "आज कार्यकर्ता को बड़ा करना है। अजित दादा की पार्टी शाहू फुले आंबेडकर के विचारों का है। कार्यकर्ता को अब सत्ता में रहकर काम करना है। पिछले 40 साल जो लोग मेरे साथ है उनके लिए मुझे काम करना है।" इसी के साथ सानंद ने कहा कि, अजित पवार को भविष्य में मुख्यमंत्री बनाना है। इसलिए एनसीपी में शामिल हो रहा हूँ। 

लगातार लग रहे झटके 

कांग्रेस ने हर्षवर्धन सपकाल को जब से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, बुलढाणा में कांग्रेस को झटके पर झटके लगे रहे हैं। पिछले कई दिनों में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा, शिवसेना में शामिल हो चुके हैं। वहीं अब जिले में पार्टी के वरिष्ठ नेता सानंद भी हाथ छोड़ घड़ी पहनने का ऐलान कर दिया है। यह झटका कांग्रेस का नहीं बल्कि सपकाल के लिया ज्यादा है। राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए सपकाल को अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन जिले में ही पार्टी कमजोर होती जा रही है।