logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: संजय कुटे और श्वेता महाले को मिला भाजपा का टिकट, जिले की दो सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान


बुलढाना: भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की तमाम राजनीतिक दलों को पछाड़ते हुए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। भाजपा ने पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। बुलढाना जिले की चिखली और जलगांव जामोद सीट पर भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। संजय कुटे और श्वेता महाले को भाजपा ने एक बार फिर चुनावी अखाड़ा में उतारा है। 

रविवार को भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। जिसमें राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवानकुले का नाम शामिल रहा। फडणवीस जहां अपनी पारंपरिक सीट दक्षिण पश्चिम से चुनाव लडेंगे, वहीं बवानकुले फिर एक बार अपनी कामठी सीट पर लौटे हैं। 

अपनी पहली सूची में भाजपा ने बुलढाना जिले की दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। जिसमें चीखकी और जलगांव जामोद हैं। भाजपा ने चिखली से फिर से श्वेता महाले को टिकट दिया है। महले 2019 में पहली बार यहां से विधायक बनी हैं। वहीं जलगांव जामोद से भाजपा ने पूर्व मंत्री संजय कुटे को चुनावी मैदान में उतारा है। कुटे 2009 से यहां से विधायक निर्वाचित हो रहे हैं।