logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें


बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में डीज़ल संकट को लेकर किसानों का गुस्सा अब सड़कों पर खुलकर दिखाई देने लगा है। शनिवार को चिखली तहसील के मेरा फाटा इलाके में नाराज़ किसानों ने अपने ट्रैक्टर सड़क पर खड़े कर नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे करीब डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान खामगांव-जालना मार्ग पूरी तरह प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

चिलचिलाती गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बीच हाईवे पर फंसे सैकड़ों वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि खरीफ सीजन से पहले खेती के लिए जरूरी डीज़ल नहीं मिल रहा है।

किसानों की मुख्य मांग थी कि ट्रैक्टर और कैन में तुरंत डीज़ल उपलब्ध कराया जाए ताकि खेती का काम प्रभावित न हो। प्रदर्शन के चलते इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस और सुरक्षा बलों के हस्तक्षेप के बाद किसानों ने आंदोलन वापस लिया और रास्ता खोला गया।

एक ओर गार्डियन मंत्री मकरंद पाटिल और जिला कलेक्टर प्रवीण कुमार देवरे जिले में पर्याप्त पेट्रोल-डीज़ल स्टॉक होने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ किसानों और वाहन चालकों का आरोप है कि उन्हें घंटों लाइन में लगने के बाद भी ईंधन नहीं मिल पा रहा।

डीज़ल की कमी से परेशान किसान अब खेत छोड़कर आंदोलन करने को मजबूर हो रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को मोटाला तालुका के सैकड़ों किसानों और नागरिकों ने परडा फाटा पर मोटाला-मलकापुर रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। अब लगातार दूसरे दिन हुए आंदोलन ने जिले में बढ़ते जनआक्रोश को साफ जाहिर कर दिया है।