logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: जिले में गहराया ईंधन संकट, पुलिस सुरक्षा में हो रहा पेट्रोल-डीजल का वितरण


बुलढाणा: बुलढाणा जिले में इन दिनों ईंधन संकट गहराता जा रहा है। जिले के आधे से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर “स्टॉक उपलब्ध नहीं” के बोर्ड लगे हुए हैं, जिससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, जिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है, वहां भारी भीड़ उमड़ रही है।

चिखली शहर में हालात इतने गंभीर हो गए कि नंबर लगाने को लेकर वाहन चालकों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। कई जगहों पर पुलिस बंदोबस्त के बीच पेट्रोल-डीजल का वितरण करना पड़ा।

चिखली के नानासेठ बोंद्रे के पेट्रोल पंप पर वाहनों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार देखने को मिली। वहीं बुलढाणा रोड स्थित विलास चव्हाण के पेट्रोल पंप पर भी सुबह से एक से दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। पेट्रोल पंप परिसर में दोपहिया, चारपहिया, ट्रैक्टर और मालवाहक वाहनों की भारी भीड़ नजर आई।

डीजल की कमी के कारण किसानों के कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए चिखली पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी भूषण गावंडे खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस बंदोबस्त के बीच वाहन चालकों को व्यवस्थित तरीके से कतार में खड़ा कर पेट्रोल और डीजल का वितरण कराया गया।