logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: एकनाथ शिंदे पर आरोपों से भड़के विधायक संजय गायकवाड, अंजली दमानिया को दिया 'टिव-टिव' न करने का मशविरा


बुलढाणा: महाराष्ट्र की राजनीति में 'भोंदू बाबा' अशोक खरात के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) को लेकर शुरू हुआ विवाद अब निजी हमलों और तीखी बयानबाजी तक पहुँच गया है। सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया द्वारा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर लगाए गए आरोपों के बाद शिंदे गुट के आक्रामक विधायक संजय गायकवाड ने मोर्चा संभाल लिया है। गायकवाड ने दमानिया के आरोपों को 'बेशर्मी की हद' करार देते हुए उन पर तीखा पलटवार किया है।

क्या है पूरा विवाद?
सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने हाल ही में एक सनसनीखेज दावा किया था कि उनके हाथ भोंदू बाबा अशोक खरात का मोबाइल सीडीआर लगा है। दमानिया के अनुसार, इस रिकॉर्ड से पता चलता है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खरात को कई बार कॉल किए थे। इन कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर दमानिया ने सीधे शिंदे की भूमिका पर सवाल उठाए और उन पर बाबा को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए।

गायकवाड का 'बेशर्मी' वाला प्रहार
इन आरोपों से तिलमिलाए शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड ने बुलढाणा में मीडिया से बात करते हुए अंजली दमानिया पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "एकनाथ शिंदे जैसे कद्दावर और जमीन से जुड़े नेता पर इस तरह के गंदे और निराधार आरोप लगाना पूरी तरह से बेशर्मी का लक्षण है। कुछ महिलाएं इस मामले में बेवजह 'टिव-टिव' (बकबक) कर रही हैं और अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रही हैं। उन्हें बिना किसी सबूत के इस तरह का राजकारण बंद करना चाहिए।"

राजनीतिक गलियारों में हलचल
गायकवाड ने आगे कहा कि किसी का नाम सीडीआर में होने मात्र से वह दोषी नहीं हो जाता और मुख्यमंत्री के कद के नेता को इस तरह के विवादों में घसीटना केवल उन्हें बदनाम करने की साजिश है। दूसरी ओर, विपक्षी दल और सामाजिक कार्यकर्ता इस मामले की गहराई से जांच की मांग कर रहे हैं।