logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: दूषित पानी से फैली बीमारी पर सियासत तेज, विधायक सिद्धार्थ खरात ने प्रशासन को दिया 8 दिन का अल्टीमेट


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के मेहकर तहसील अंतर्गत नागेशवाड़ी क्षेत्र में दूषित पानी से फैले डायरिया और गैस्ट्रो के मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक सिद्दार्थ खरात ने प्रशासन को 8 दिन का अल्टीमेट देते हुए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

शनिवार को विधायक खरात ने मेहकर ग्रामीण अस्पताल और जानेफळ स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का दौरा कर उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों से मरीजों की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, दूषित पानी के कारण अब तक 44 लोग बीमार हुए हैं। इनमें 18 मरीजों का इलाज मेहकर ग्रामीण अस्पताल में, जबकि 26 मरीजों का उपचार जानेफळ में जारी है। डॉक्टरों ने सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है।

विधायक खरात ने कहा कि दूषित पानी के कारण नागरिकों की जान खतरे में पड़ी है और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन को 8 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई करने और पानी आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने भी पानी की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं।