logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

अकोला पश्चिन विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ रद्द, उच्च न्यायालय ने याचिका पर लिया निर्णय


अकोला: बॉम्बे उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने अकोला पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर रोक लगा दी है। ज्ञात हो कि, केंद्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा के साथ अकोला पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने का निर्णय लिया था। जिसके खिलाफ अदालत में याचिका लगाई थी, जिसपर सुनवाई करते हुए जस्टिस अनिल किलोर और जस्टिस एमएस खाबिकर की बेंच ने यह निर्णय दिया। 

याचिकाकर्ता अनिल दुबे ने अकोला पश्चिम उपचुनाव को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि कानून में प्रावधान है कि जब मुख्य चुनाव में एक साल से कम समय रह गया हो तो उपचुनाव नहीं कराया जा सकता। जब विधानसभा चुनाव सिर्फ पांच-छह महीने दूर हैं तो अकोला पश्चिम में उपचुनाव की क्या जरूरत है? ये उपचुनाव कराकर मतदाताओं पर बोझ डाला जा रहा है और व्यवस्थाओं पर अनावश्यक बोझ डाला जा रहा है। एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी चंद्रपुर, पुणे लोकसभा उपचुनाव नहीं हुए।

हालांकि, याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि अकोला में चुनाव कराकर जनता के पैसे की बर्बादी की जा रही है। याचिकाकर्ताओं की दलीलों को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने अकोला (पश्चिम) उपचुनाव अधिसूचना रद्द करने का आदेश दिया। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता जगविजय सिंह गांधी ने बहस की. चुनाव आयोग की ओर से वकील श्रीकांत धरस्कर और राज्य सरकार की ओर से वकील देवेन्द्र चव्हाण ने पक्ष रखा।