logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दूसरे चरण के लिए प्रचार हुआ तेज, 26 अप्रैल को 88 सीटों पर होगा मतदान


नागपुर: आम चुनाव का पहला चरण पूरा होने के बाद अब लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार तेज हो गया है. इस महीने की 26 तारीख को दूसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 संसदीय सीटों के साथ-साथ बाहरी मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के शेष हिस्से पर मतदान होगा। 

केरल में 20 सीटें, कर्नाटक में 14 सीटें, राजस्थान में 13 सीटें, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में आठ-आठ सीटें, मध्य प्रदेश में सात सीटें, असम और बिहार में पांच-पांच, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में तीन-तीन सीटें और त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर दोनों में एक-एक सीट के लिए मतदान होगा। 

विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए देश भर में रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महाराष्ट्र के चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। वहीं, राहुल गांधी बिहार में चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। 26 अप्रैल को इस आठ चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान का दूसरा चरण समाप्त हो जाएगा।