logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: भाकप ने गृह मंत्री अमित शाह को दी चेतावनी, कहा - यदि उनके खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई तो महाराष्ट्र नहीं आने देंगे


अकोला: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकप) ने चेतावनी दी है कि अगर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर संसद में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के संबंध में दिए गए बयान को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें महाराष्ट्र में पैर नहीं रखने दिया जाएगा। सीपीआई ने कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर विवादित बयान पर अपना विरोध जताया।

सीपीआई ने मांग की कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, अपने संविधान विरोधी बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए, परभणी में हुई घटनाओं की जांच के लिए एक स्वतंत्र न्यायिक आयोग का गठन करना चाहिए, सोमनाथ सूर्यवंशी के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, परभणी में पुलिस बर्बरता की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

सीपीआई का आरोप है कि परभणी में कॉम्बिंग ऑपरेशन के नाम पर नागरिकों पर अत्याचार किया गया। सोमनाथ सूर्यवंशी नाम के एक युवक की न्यायिक हिरासत में मौत हो गई। इसके अलावा परभणी में दलित महिलाओं और युवाओं की पिटाई की गई। सीपीआई ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का नाम लेकर उनका अपमान किया।

सीपीआई कलेक्टर कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि केंद्रीय मंत्री शाह को इस्तीफा दें और परभणी दंगों में झूठे आरोप वापस लिए जाएं।