logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: आइसोलेशन अस्पताल परिसर में बनेगा केंद्रीय दवा भंडारण केंद्र, मनपा आयुक्त ने परिसर का किया निरक्षण


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका (Nagpur Municipal Corporation) द्वारा आइसोलेशन अस्पताल परिसर में एक केंद्रीय दवा भंडारण केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस प्रस्तावित कार्य को लेकर मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी (Abhijeet Choudhary) ने मंगलवार को इमामवाड़ा स्थित आइसोलेशन अस्पताल (Isolation Hospital) परिसर का निरीक्षण किया और आवश्यक सुझाव दर्ज किए।

मनपा ने आइसोसोलीकल अस्पताल क्षेत्र में प्रस्तावित दवा भंडारण केंद्र के भवन के बारे में जानकारी ली। यहां 15,000 वर्ग फीट क्षेत्र में केंद्रीय औषधि भंडारण केंद्र बनाने का प्रस्ताव है। यह केंद्र सभी मनपा अस्पतालों के साथ-साथ सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य संवर्धन केंद्रों को दवाइयां उपलब्ध कराएगा। मेडिकल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक सेलोकर ने आयुक्त को बताया कि प्रस्तावित भवन में महत्वपूर्ण बैठकों के लिए हॉल और कार्यालय भी बनाए जाएंगे।

इससे पहले मनपा आयुक्त ने आइसोलेशन अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने दवा भंडारण कक्ष, महिला एवं पुरुष वार्ड तथा जांच केंद्र का दौरा कर निरीक्षण किया। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि अस्पताल का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल प्रणाली में अपडेट किया जा रहा है।