logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मध्य नागपुर चुनावी बवाल: कांग्रेस उम्मीदवार बंटी शेल्के फरार, ढूढ़ रही पुलिस, नहीं मिल रहा पता


नागपुर: मध्य नागपुर विधानसभा सीट पर मतदान के बाद हुए बवाल को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मतदान समाप्त होनेके बाद कांग्रेस उम्मीदवार बंटी शेल्के और उनके समर्थको ने जिस तरह ईवीएम मशीन को लेकर जा रही वाहन को निशाना बनाया और तोड़फोड़ की उसको लेकर पुलिस ने कांग्रेस उम्मीदवार सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामला दर्ज होने के बाद से शेलके फरार चल रहे हैं। जहां पुलिस लगातार उसकी खोज कर रही है। 

क्या है मामला? 

ज्ञात हो कि, बूथ नंबर 268 नंबर से पोलिंग कर्मचारी ईवीएम और वीवीपैट मशीन लेकर स्ट्रांग रूम जा रहे थे। जैसे ही कर्मचारी वहां से निकल रहे थे। अचानक उनपर अज्ञात युवकों ने तलवार और चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार शेलके मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए गाड़ियों में तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा उम्मीदवार प्रवीण दटके अपने समर्थको के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों कांग्रेस समर्थको ने दटके के साथ धक्कामुक्की करते हुए उनसे भी मारपीट की। 

पुलिस ने इलाके में लगाया कर्फ्यू 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अफसर तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि, भीड़ बेहद उग्र दिखाई दी। ईवीएम मशीन और भाजपा उम्मीदवार के साथ मारपीट करने की घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रात भर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता कोतवाली थाने के बाहर बैठे रहे और आरोपी कांग्रेस उम्मीदवार सहित हमला करने वालों की गिरफ्तार करने की मांग करते रहे। 

पुलिस ने मामला हुआ दर्ज, शेल्के फरार 

भाजपा नेताओं की मांग और घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शेलके और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीवीटी फुटेज के आधार पर इस घटना में शामिल लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। मामला दर्ज होने के बाद से कांग्रेस उम्म्मीद्वार फरार चल रहे हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए लगातार खोजबीन कर रही है।