logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर शहर में हुआ प्रमाणपत्र घोटाला किरीट सोमैया ने कहा- फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से 1,234 लोगों ने हासिल किए सर्टिफिकेट


नागपुर: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने नागपुर जिले में बोगस जन्म प्रमाण घोटाला होने का दावा किया है। सोमैया ने कहा कि, नागपुर शहर में बांग्लादेशी रोहिंग्याओं ने फर्जी दस्तावेज तैयार प्रमाणपत्र हासिल किये हैं। भाजपा नेता ने कहा कि,1234 लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से प्रमाणपत्र किये हासिल। भाजपा नेता ने मामले की जाँच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही। 

अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से प्रमाणपत्र देने के खिलाफ भाजपा नेता किरीट सोमैया राज्य का दौरा कर रहे हैं। गुरुवार को सोमैया ने नागपुर पहुंचे और नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी सहित तहसीलदार के साथ बैठक की। बैठक में फर्जी दस्तावेजों के साथ एनओसी हासिल करने और प्रमाणपत्र जारी करने की विस्तृत चर्चा की।

सोमैया ने बताया कि, तहसीलदार द्वारा जारी प्रमाणपत्र और मनपा द्वारा दिए एनओसी में बहुत अंतर है। मनपा ने 639 लोगों को एनओसी जारी की, लेकिन तहसील कार्यालय से 1234 लोगों को प्रमाणपत्र जारी किया गया। यानी की 595 लोगों ने फर्जी एनओसी के माध्यम से प्रमाणपत्र हासिल किये। सोमैया ने मामले की जांच करने और दोषी पाए जाने पर प्रमाणपत्र रद्द करने का आदेश अधिकारियों को दिया। इसी के साथ यह भी कहा कि, इस घोटाले में जो भी दोषी होगा उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।