logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Chamundi Explosive Factory Blast: धामना की घटना पर गडकरी और फडणवीस ने जताया शोक


नागपुर: हिंगना तहसील के धामना स्थित चामुंडी एक्सप्लोसिव फैक्ट्री (Chamundi Explosive Factory) में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, वहीं चार लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिले में हुए इस हादसे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkri) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शोक जताया है। 

नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। इस घटना से मुझे सहित पुरे नागपुर की जनता को दुःख हुआ। घटना को देखते हुए मैंने कोई भी स्वागत रैली नहीं निकलने का निर्णय लिया है। मैं मृतकों के प्रति अपनी संवेदनशीलता जताता हूँ।"


मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता 

वहीं फडणवीस ने कहा कि, "नागपुर के हिंगणा एमआईडीसी इलाके में चामुंडा एक्सप्लोसिव कंपनी में हुए विस्फोट में 6 लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। इस घटना में 3 लोग गंभीर हैं और उन्हें इलाज के लिए दांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं जिला प्रशासन और पुलिस आयुक्त के संपर्क में हूं और जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने घटनास्थल के साथ-साथ अस्पताल का भी दौरा किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।' ईश्वरचरणी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हैं। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी।"

सड़क पर परिजनों ने किया आंदोलन 

मृतकों में चार युवती सहित दो पुरुष शामिल है। वहीं हादसे के खिलाफ मृतकों के परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर आंदोलन किया। परिजन अमरावती रोड पर बैठ गए और आंदोलन किया। करीब आधे घंटे तक यह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान परिजनों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ झड़प भी हुई। हालांकि, बाद में पुलिस के समझने के बाद आंदोलनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। इस आंदोलन के कारण राजमार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।