logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सवाली तहसील में बड़ा हादसा, खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ़्तार दोपहिया; तीन युवाओं की मौके पर मौत


चंद्रपुर: जिले के सवाली तहसील में हादसा हो गया है, जहां एक तेज रफ़्तार दोपहिया ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, दोपहिया चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हर्षद दंडवार (18), साहिल कोसमशीले और साहिल गणेशकर के रूप में हुई है। बोथली-हीरापुर रोड पर मार्कंडेय विद्यालय के सामने हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, सवाली तहसील के एक गांव का किसान खेत से काम कर रहा था और उसने अपने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे लाइट जलाकर खड़ा कर दिया और एक सहकर्मी का इंतजार कर रहा था। अचानक वे तीनों केटीएम बाइक पर तेज गति से आये. इसी दौरान बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह खड़े ट्रैक्टर से जा टकराया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम हर्षद दंडवार (18) है। बाइक पर सवार तलोदी निवासी साहिल कोसमशीले और उसका दोस्त साहिल गणेशकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जब उन्हें गढ़चिरौली के अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में साहिल की मौत हो गई। इलाज के अभाव में साहिल कोसमशील की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि ये तीनों एक नाटक देखने जा रहे थे.