logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: नगरसेवक राहुल चौधरी का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू, मनपा पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप


चंद्रपुर: चंद्रपुर महानगरपालिका द्वारा अवैध निर्माणों पर कार्रवाई में भेदभाव किए जाने का आरोप लगाते हुए नगरसेवक राहुल चौधरी ने सोमवार (3 अगस्त) से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि उनके घर के कथित अवैध निर्माण पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की, जबकि शहर में कई अन्य अवैध निर्माण और अतिक्रमणों पर नोटिस जारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

राहुल चौधरी ने आरोप लगाया कि भानापेठ स्थित बंडू पेद्दुलवार के कथित अवैध अगरबत्ती गोदाम पर, आवश्यक अग्निशमन व्यवस्था नहीं होने के बावजूद, महानगरपालिका ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने इसे प्रशासन की दोहरी नीति करार दिया।

इसके अलावा उन्होंने महानगरपालिका की नई प्रशासनिक इमारत के निर्माण को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि इस निर्माण के लिए पुरातत्व विभाग से आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं।

राहुल चौधरी ने मांग की है कि शहर में मौजूद सभी अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों पर समान न्याय के सिद्धांत के तहत बिना किसी भेदभाव के चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगा।