logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: 'एक ही बॉस, बाकी सब…' कथित पोस्ट पर भाजपा में बवाल; मुनगंटीवार समर्थक के खिलाफ जोरगेवार समर्थकों की पुलिस में शिकायत


चंद्रपुर: सोशल मीडिया पर चंद्रपुर के विधायक किशोर जोरगेवार के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तैयार किया गया संपादित फोटो प्रसारित किए जाने के मामले ने भाजपा के अंदरूनी विवाद को एक बार फिर उजागर कर दिया है। इस मामले में विधायक सुधीर मुनगंटीवार के समर्थक अजय सरकार के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज कर महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ डेंजरस एक्टिविटीज (एमपीडीए) के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग विधायक किशोर जोरगेवार समर्थक भाजपा पदाधिकारी तथा चंद्रपुर महानगरपालिका के दस नगरसेवकों ने जिला पुलिस अधीक्षक से की है।

शिकायत के अनुसार, 30 जुलाई को फेसबुक पर विधायक किशोर जोरगेवार के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी और संपादित फोटो पोस्ट किया गया। आरोप है कि पोस्ट में "एक ही बॉस, बाकी सब…" कुत्ते जैसे कथित अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया तथा अन्य आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित कर विधायक की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इस तरह की पोस्ट से सामाजिक वैमनस्य फैल सकता है और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होने की आशंका है।



निवेदन में यह भी कहा गया है कि अजय सरकार तीन माह के लिए चंद्रपुर जिले से तड़ीपार किया गया है। इसके बावजूद वह सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार विधायक किशोर जोरगेवार की बदनामी कर रहा है। इस मामले की शिकायत रामनगर पुलिस थाने में भी दर्ज कराई गई है तथा दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस घटनाक्रम के बाद भाजपा के भीतर का अंदरूनी संघर्ष और अधिक तेज होने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में शुरू हो गई है।