logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भड़के चंद्रशेखर बावनकुले, कांग्रेस अध्यक्ष को संघ मुख्यालय जाने का किया आवाहन


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसी दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संघ पर हमला बोला और दावा किया कि, संघ की दीवारों पर बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीर कभी नहीं लगी। खरगे के बयान पर महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भड़क गए हैं। बावनकुले ने पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष को एक बार संघ मुख्यालय का दौरा करने का सुझाव दिया है।

रविवार को नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात की। इस दौरान बावनकुले से खरगे के बयान पर सवाल किया। जिसपर जवाब देते हुए बावनकुले ने कहा, "खरगे जी वोट के लिए कुछ भी बोल रहे है, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह कभी संघ मुख्यालय आये क्या, कभी रेशमबाग आये क्या? कोई दूरबीन है क्या उनके पास? वोट के लिए कुछ भी झूठ बोलना। कभी आकर देंखे आखिर संघ मुख्यालय में क्या-क्या है?" बावनकुले यही नहीं रुके, कांग्रेस अध्यक्ष को संघ मुख्यालय आने का सुझाव देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, उन्हें एक बार जाकर देखना चाहिए।"

कांग्रेस के साथ महाविकास अघाड़ी का घोषणा पत्र फर्जी है और इस पर कोई विश्वास नहीं करेगा. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर बावनकुले ने आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस वोटों की हेराफेरी के लिए झूठ बोल रही है, उन्होंने कहा कि विकास कांग्रेस के खून में नहीं है।

बावनकुले ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने योजनाओं के खिलाफ रुख अपनाया. कांग्रेस के लोग लड़की बहिन योजना के खिलाफ कोर्ट भी गये। विजय वडेट्टीवार ने सीधा रुख अपनाया कि ऐसी योजनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अब वे नई योजना ला रहे हैं और कह रहे हैं कि योजना से तीन हजार रुपये देंगे, कांग्रेस को घोषणा करनी चाहिए कि वे इस योजना के लिए पैसा कैसे लाएंगे। दूसरी ओर, भाजपा-महायुतिया और केंद्र में मोदीजी की डबल इंजन सरकार के कारण योजनाओं का बजट तैयार है। विकास कार्यों के लिए पैसा केंद्र सरकार देगी और योजना के लिए पैसा महागठबंधन सरकार देगी.