logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चंद्रशेखर बावनकुले के उद्धव ठाकरे पर हमला, कहा- राजनीतिक लाभ के लिए ठाकरे कर रहे प्रदर्शन


नागपुर: दुबई में शुरू एशिया कप खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना आक्रामक है। रविवार को उद्धव गुट ने राज्य भर में आंदोलन किया और केंद्र सरकार सहित भाजपा पर हमला बोला।  उद्धव गुट के प्रदर्शन पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पलटवार किया है। बावनकुले ने कहा कि, पाकिस्तान का झंडा फहराने वाले हमें देशभक्ति न सिखाएं। बावनकुले ने आगे कहा कि, ऑपरेशन सिंन्दुर के समय सवाल उठाने वाले आज राजनीतिक लाभ के लिए क्रिकेट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बावनकुले ने कहा, "उद्धव ठाकरे के सांसदों ने धाराशिव में पाकिस्तानी झंडे फहराए। पाकिस्तानी झंडे फहराने का पाप उद्धव ठाकरे की सेना ने किया था। नरेंद्र मोदी ने खेल के क्षेत्र में इसे बढ़ावा दिया है। देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हो रहा है। उद्धव ठाकरे क्रिकेट के नाम पर राजनीतिक आधार बनाने का काम कर रहे हैं। ऑपरेशन सिद्धुर के दौरान उद्धव ठाकरे पर्यटन पर विदेश में थे।"

उन्होंने आगे कहा, "जब देश पर हमला हुआ, तो उद्धव ठाकरे को देश लौट आना चाहिए था, लेकिन वह वापस नहीं लौटे क्योंकि इससे स्पष्ट है कि उन्हें हिंदुओं और देश से कोई सहानुभूति नहीं है। पहलगाम की घटना के बाद उद्धव ठाकरे लंदन में रहे। वह क्रिकेट मैचों पर राजनीति कर रहे हैं और उन्हें बहुत लाभ है। खेल प्रेमी उद्धव ठाकरे पर कभी विश्वास नहीं करेंगे। उद्धव ठाकरे को जवाब देना चाहिए कि उनकी रैलियों में पाकिस्तानी झंडे फहराए गए थे या नहीं।"