logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

उद्धव और राज ठाकरे की रैली को चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया नौटंकी, कहा- मनपा चुनाव के लिए दोनों नेता पाना चाहते हैं सहानुभूति; कांग्रेस पर भी कसा तंज


नागपुर: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की रैली को नौटंकी करार दिया है। शनिवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा कि, आगामी मुंबई महानगर पालिका चुनाव को देखते दोनों नेता सहानुभूति पाने का प्रयास कर रहे हैं। 2022 में उद्धव ठाकरे ने राज्य में हिंदी को अनिवार्य किया था। यही नहीं बावनकुले ने हिंदी सख्ती निर्णय को लेकर उद्धव को चुनौती भी दी। रैली में कांग्रेस के शामिल नहीं होने पर बावनकुले ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि, चुनाव के लिए बना इंडी गठबंधन अब समाप्त हो गया है, कोई अब कांग्रेस को नहीं पूछ रहा इससे आज स्पष्ट हो गया है।