logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

चंद्रशेखर बावनकुले ने की शरद पवार की आलोचना, कहा - कांग्रेस और शरद पवार की विचारधारा सत्ता से पैसा कमाने वाली


अकोला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस और शरद पवार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देश की जनता ने अमित शाह को स्वीकारा है। कांग्रेस काल में शाह पर आरोप लगे, न्यायपालिका ने उन्हें क्लीन चिट दे दी। कांग्रेस और शरद पवार की सत्ता से पैसा कमाने वाली विचारधारा है। उन्होंने जीवन भर इसी तरह शासन किया है। जब तक कोई इनपुट नहीं, तब तक अमित भाई कुछ नहीं बोलते। उनकी आलोचना करना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है।

वहीं, अनिल देशमुख के आरोप पर उन्होंने कहा कि देशमुख झूठे हैं, इसका खुलासा उनके गृह मंत्री रहते ही हो जाना चाहिए था। अब मैं कह रहा हूं कि मैं दबाव में था, मैं चाहता था कि मुझे जेल में डाल दिया जाए क्योंकि जब मैं गृह मंत्री था तो मैं दबाव में था। सब झूठी बातें शुरू हैं। 

महाविकास अघाड़ी दे बहनों को पैसे 

महाविकास अघाड़ी की सरकार बनने की बात पर बावनकुले ने कहा कि आज उनके 14 मुख्यमंत्री हैं, उद्धव ठाकरे 15वें हैं। इंडि अघाड़ी ने झूठ बोला कि अगर हमारा सांसद चुना गया तो खाते में साढ़े आठ हजार रुपये खटाखट जमा करा देंगे। आज सांसद चुन लिए गए हैं, बहनें सोच रही हैं कि पैसा कब आएगा। वहीं, महायुति सरकार तुरंत भुगतान कर रही है। उन्होंने कहा कि पटापट वाले जल्दी भुगतान करते हैं और खटाखट वाले भाग जाते हैं। बावनकुले ने कहा कि झूठी बातों से जनता बाहर आ गई है इसलिए मोदी की सरकार आई। 

राज्य को डबल इंजन सरकार की आवश्यकता 

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि अगर मोदी सरकार का लाभ विदर्भ और मराठवाड़ा के लोगों तक पहुंचाना है तो डबल इंजन की सरकार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार में अजित पवार और एकनाथ शिंदे होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि लोग आज जान गए हैं कि महाविकास अघाड़ी को वोट देने का मतलब मोदी सरकार की योजनाओं को रोकना है।