logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

चंद्रशेखर बावनकुले ने शिंदे की नाराजगी की खबरों को किया खारिज, कहा - समन्वय के तहत हुई अमित शाह से मुलाकात


नागपुर: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नाराजगी की खबरों पर विराम लगाते हुए, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने आज नागपुर में जोरदार खंडन किया। पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने स्पष्ट किया कि शिंदे बिल्कुल भी नाराज नहीं हैं, और उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात राज्य के विकास एवं शहरी विकास विभाग से जुड़े केंद्र-राज्य समन्वय के मुद्दों पर हुई थी। 

चंद्रशेखर बावनकुले ने जोर देकर कहा कि NDA नेताओं का समय-समय पर शीर्ष नेतृत्व से मिलना एक स्थापित परंपरा है, और इस मुलाकात को नाराजगी से जोड़ना पूरी तरह से निराधार है। यह साड़ी बातें केवल कपोल कल्पनाएं हैं। इसी के साथ नागपुर की राजनीति में इन दिनों कांग्रेस की गुटबाजी सुर्खियों में है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखा हमला बोला है।

राजस्व मंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर जिला कांग्रेस में चल रही आपसी फूट पर तंज कसते हुए दावा किया है कि इस आंतरिक कलह के कारण 2029 के अगले विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस, महाराष्ट्र की सबसे छोटी पार्टी बनकर रह जाएगी। 

बावनकुले ने स्पष्ट रूप से कहा कि वडेट्टीवार, मूलक हो या सुनील केदार, सभी प्रमुख नेताओं के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता BJP में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस के नेता "एक दूसरे को देखना नहीं चाहते" जिससे कार्यकर्ता परेशान हैं।