logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, माँ महालक्ष्मी जगदंबा की काष्ठशिल्प की भेंट


नागपुर: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेकर बावनकुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री आवास में बावनकुले ने यह मुलाकात की। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने पीएम मोदी को माँ महालक्ष्मी जगदंबा की काष्ठशिल्पभी भेंट की। मंत्रिमंडल गठन के बाद बावनकुले की प्रधानमंत्री मोदी से यह पहली मुलाकात है। इस बात की जानकारी खुद बावनकुले ने एक्स पर पोस्ट लिखकर दी।

बावनकुले ने लिखा, "देश के लाड़ले प्रधानमंत्री, युगपुरुष, आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से नई दिल्ली में सदिच्छा भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर, कोराडी की माँ महालक्ष्मी जगदंबा की काष्ठशिल्प की मूर्ति आदरणीय प्रधानमंत्री को भेंट की गई। साथ ही, माँ जगदंबा के दर्शन के लिए आने का अनुरोध भी आदरणीय मोदी जी से किया।"

बावनकुले ने आगे लिखा, "महाराष्ट्र की जनता के मजबूत समर्थन से राज्य में भाजपा-महायुती की सरकार फिर से स्थापित हुई है। आदरणीय मोदी जी ने पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार के कामकाज को अधिक पारदर्शी और तेज़ बनाने के लिए मार्गदर्शन किया। आदरणीय मोदी जी से मुलाकात और उनका मार्गदर्शन हमेशा नई ऊर्जा देने वाला होता है। आज यह अनुभूति फिर से प्राप्त हुई।"