logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर बावनकुले! क्षेत्र में बैठकों का दौर शुरू, जनता से मेल-जोल का सिलसिला किया तेज


नागपुर: लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। तमाम राजनीतिक दलों सहित टिकट के इक्छुक सहित वर्तमान विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। इस को देखते हुए उन्होंने जनता में उपस्थिति बढ़ाना शुरू कर दिया है। बावनकुले कामठी विधानसभा में आने वाले क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और नागरिकों का हाल चाल पूछ रहे हैं।

ज्ञात हो कि, चंद्रशेखर बावनकुले कामठी विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतकर विधानसभा के सदस्य निर्वाचित होते रहे हैं। बावनकुले 2004 से लगातार कामठी विधानसभा सीट से विधायक बनते रहे हैं। 2014 में देवेंद्र फडणवीस की सरकार में उन्हें ऊर्जा सहित अबकारी मंत्री बनाया गया था। यही नहीं वह नागपुर के पालकमंत्री भी रहे। हालांकि, 2019 के विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया था। वहीं उनकी जगह जिला परिषद् सदस्य रहे टेकचंद सावरकर को उतारा गया। जहां उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को करीब 10 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। 

विधान परिषद् से बनाया विधायक 

टिकट काटने के बाद बावनकुले को संगठन में स्थान दिया गया था। पूर्वी विदर्भ की 25 सीटों का उन्हें प्रभार दिया आया था। वहीं बाद में उन्हें प्रदेश भाजपा का महासचिव बनाया गया। इसके बाद उन्हें विधान परिषद् का सदस्य नियुक्त किया गया। 2022 में जब सरकार बनी तो बावनकुले को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। 

लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका 

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिले में बड़ा झटका लगा है। रामटेक लोकसभा सीट के आधीन आनी वाली सभी छह सीटों पर शिवसेना प्रत्याशी राजू परवे पीछे थे। जिसमें कामठी विधानसभा सीट भी शामिल है। कांग्रेस उम्मीदवार ने यहाँ से 10 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त हासिल की। बावनकुले का क्षेत्र होने के बावजूद कांग्रेस उम्मदीवार को बढ़त मिलना किसी बड़े झटके से कम नहीं था। वर्तमान विधायक सावरकर को लेकर जमीन पर स्थिति सही नहीं है। जिसको देखते हुए बावनकुले ने अपने गढ़ को सुरक्षित रखने के लिए खुद ही मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।