logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

महानगर पालिका चुनाव की समय सीमा में बदलाव, अब 6 सितंबर तक सौंपनी होगी अंतिम प्रभाग रचना रिपोर्ट


मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने आगामी महानगर पालिकाओं के चुनाव की तैयारियों के तहत चल रही प्रभाग रचना (Ward Delimitation) प्रक्रिया की समय सीमा में बदलाव किया है। नई अधिसूचना के अनुसार, राज्य के सभी मनपा आयुक्त अब 1 सितंबर के बजाय 6 सितंबर 2025 तक राज्य चुनाव आयोग को अपने नगर की अंतिम प्रभाग रचना रिपोर्ट सौंप सकेंगे। इस बदलाव के पीछे प्रशासनिक प्रक्रिया में आ रही तकनीकी जटिलताओं और जनसंख्या आंकड़ों के समुचित विश्लेषण की आवश्यकता बताई जा रही है।

राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव में देरी होगी। पहले चुनाव के दीपावली के समय होने की उम्मीद थी लेकिन अब सोमवार को प्रभाग रचना को लेकर सरकार ने जो नया आदेश जारी किया है उसके मुताबिक चुनाव वर्ष के अंत में होने की संभावना है। मुंबई, नागपुर समेत अन्य महानगर पालिकाओं के ही साथ स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए 12 जून को राज्य सरकार ने आदेश निकाला था जिसमें प्रभाग रचना को प्रसिद्ध करने की अंतिम तारीख 1 सितम्बर तय की गयी थी।

अब सोमवार को नगर विकास विभाग ने इसी को लेकर सुधारित आदेश जारी किया है जिसमें अ, ब, क वर्ग की महानगर पालिकाओं के लिए अंतिम प्रभाग रचना को प्रसिद्ध किये जाने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर रखी गयी है। इस आदेश के बाद साफ है की चुनाव में देरी होगी।

मुख्य बिंदु: 

  • पहले अंतिम रिपोर्ट जमा करने की तारीख 1 सितंबर 2025 थी।
  • अब यह समय सीमा बढ़ाकर 6 सितंबर 2025 कर दी गई है।
  • नगर विकास विभाग ने सभी मनपा आयुक्तों को नई तिथि की सूचना भेज दी है।
  • यह बदलाव मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर, ठाणे, और औरंगाबाद समेत सभी प्रमुख मनपाओं पर लागू होगा।

इससे पहले की गतिविधियाँ जैसे – प्रारंभिक नक्शा, स्थल निरीक्षण, जनसांख्यिकीय विश्लेषण यथावत रहेंगी।