logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वनदे भारत से पहुंचे शिरडी, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने यात्रा को बताया रिलबाजी


नागपुर: महाराष्ट्र की राजनीति में बयानों के तीर एक बार फिर तेज हो गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले (Nana Patole) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के शिर्डी दौरे को लेकर उन पर जोरदार हमला बोला है। पटोले ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का यह पूरा दौरा जनहित के लिए नहीं, बल्कि केवल सोशल मीडिया पर 'रील' बनाने और अपनी छवि चमकाने के लिए था।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता से ईंधन बचाने की अपील करते हैं, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री फडणवीस मुंबई से शिर्डी तक 'वंदे भारत एक्सप्रेस' से यात्रा करके केवल पब्लिसिटी बटोर रहे हैं। पटोले ने याद दिलाया कि कुछ दिनों पहले मंत्रालय से विधानभवन तक किया गया उनका मोटरसाइकिल सफर भी सिर्फ एक दिखावा था।

नाना पटोले ने मुख्यमंत्री के इस दौरे के पीछे के गणित को उजागर करते हुए कई गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिर्डी तक तो ट्रेन से गए ताकि जनता में उनकी अच्छी छवि बने, लेकिन इसके आगे नागपुर तक का सफर वे सड़क मार्ग से तय करने वाले हैं। इस सड़क यात्रा के दौरान हर जिले की सुरक्षा गाड़ियां उनके काफिले में शामिल होंगी, जिससे भारी मात्रा में डीजल खर्च होगा।

पटोले ने सरकार को घेरते हुए मांग की है कि मुख्यमंत्री जनता को इस बात का हिशोब दें कि इस दौरे से वाकई कितनी ईंधन की बचत हुई और कितना सरकारी पैसा बर्बाद हुआ। उन्होंने नसीहत दी कि सरकार को केवल दिखावे की राजनीति बंद कर वास्तव में बचत और जनहित के फैसले लेने चाहिए।