logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर विभाग के बीजेपी विधायकों के साथ की बैठक; चंद्रशेखर बावनकुले और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण रहे मौजूद


नागपुर: महरष्ट्र विधासभा के मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते की कार्रवाई शुरू है। इस बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर विभाग के भारतीय जनता पार्टी के तमाम विधायकों के साथ बैठक की। मुंबई के विधानसभा हॉल में शुरू इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण सहित राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद रहे। 

राज्य में जल्द ही स्थानीय स्वराज संस्था सहित महानगर पालिका के चुनाव होने वाले हैं। इसी पृष्ठभूमि पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार राज्य के तमाम भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री ने नागपुर विभाग के भाजपा विधायकों के साथ विधानसभा परिसर में बैठक की। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण सहित राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद रहे। 

बैठक में मुख्यमंत्री ने तमाम विधायकों से उनके क्षेत्रों में किये जा रहे कामों की चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सभी से आगामी चुनाव सहित संगठन को लेकर भी बात की। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को आगामी चुनाव के तहत तैयारी शुरू करने और जमीन पर रहने का निर्देश दिया। इसी के साथ संगठन को साथ में लेकर काम करने और नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने का सुझाव भी दिया।