logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर महानगर विकास प्राधिकरण के कामों की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की समीक्षा, 2073.88 के बजट को दी मंजूरी


नागपुर: राज्य में सरकार स्थापना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार नागपुर शहर और जिले में कार्यरत विकास एजेंसियों के कामों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री ने नागपुर महानगर विकास प्राधिकरण के कामों को लेकर बैठक की। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने एनएमआरडीए के आधीन आने वाले क्षेत्रों के विकास के कामों में तेजी लाने सहित तमाम तरह के बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का आदेश दिया। इसी के साथ  2073.88 के बजट को भी मंजूरी दी।

राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस अपने गृह जिले नागपुर और उसके विकास पर ख़ास ध्यान दे रहे हैं। वह लगातार शहर और जिले के विकास में लगी संस्थानों के कामों की समीक्षा कर रहे है। इसी क्रम में बुधवार को मुंबई के सह्याद्री अतिथि गृह में नागपुर महानगर विकास प्राधिकरण के संबंध में बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने एनएमआरडीए के 2073.88 करोड़ के बजट को अपनी मंजूरी दी। बजट का इस्तेमल एनएमआरडीए के आधीन आने वाले क्षेत्रों के विकास, प्रकल्प को पूरा करने में किया जाएगा।

साथ ही मुख्यमंत्री ने एनएमआरडीए के आधीन आने वाले क्षेत्रों के विकास के कामों में तेजी लाने सहित तमाम तरह के बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का आदेश दिया। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, एनएमआरडीए के चेयरमैन संजय मीणा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।