logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राज ठाकरे के बयान पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया, कहा - जरूर करेंगे इस पर विचार


नागपुर: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने गुढ़ीपाडवा सम्मलेन कार्यक्रम से घोषणा की थी कि अगर फड़णवीस महाराष्ट्र की समस्याओं का समाधान करेंगे और मराठी लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे तो उनका समर्थन किया जाएगा। इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। फडणवीस ने कहा है कि मैंने जो सुना है, उसके अनुसार उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण बातें कही हैं। हम इस पर जरूर विचार करेंगे। 

फडणवीस ने कहा, “निश्चित तौर पर हम राज्य को अच्छे तरीके से चलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा हम प्रदेश को अच्छे ढंग से चलाते हुए सबका सहयोग और सब पर विश्वास करके राज्य को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। मैं राज ठाकरे का पूरा भाषण नहीं सुन सका। लेकिन मैंने जो सुना है, उसके अनुसार उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण बातें कही हैं। हम इस पर जरूर विचार करेंगे। अंततः हमारा लक्ष्य राज्य चलाते समय सभी को साथ लेकर चलने का है।”

देवेंद्र फडणवीस ने नदियों की सफाई को लेकर कहा, “हम महाराष्ट्र की नदियों को स्वच्छ बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उसके लिए हमने कुछ मिशन लिए हैं। ये तात्कालिक कार्य नहीं हैं। यह बहुत बड़ी घटना है। यह थोड़ा समय लेने वाला और महंगा कार्यक्रम है। लेकिन हमारी राय है कि ऐसा किया जाना चाहिए, इसलिए हमने इसकी शुरुआत कर दी है।” 

उन्होंने कहा, “इसी समय हमारा कुम्भ मेला लगेगा। उस समय जब लोग पवित्र गोदावरी नदी में स्नान करेंगे तो हमारा प्रयास होगा कि उन्हें स्वच्छ जल का अनुभव कैसे कराया जाए।”